सपा प्रत्याशी आलोक कुमार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया गया

By प्रणव तिवारी | Jun 17, 2021

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर जिला अध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 46 आलोक कुमार गुप्ता को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि भाजपा प्रशासन के सहयोग से जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख का चुनाव प्रभावित करने का प्रयास कर रही है, लेकिन समाजवादी पार्टी इस चुनाव को पूरे दमखम से लड़ेगी और जीतेगी भी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बदलाव की लहर है और जिला पंचायत सदस्य लोगों ने इस बदलाव की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से करने का मन बना लिया है। 

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान