बेलघाट में सपा समर्थकों ने किया पथराव, धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता

By प्रणव तिवारी | Jul 09, 2021

गोरखपुर। बीजेपी प्रत्याशी पूजा के पति शिव प्रकाश सिंह कौशिक के पिटाई के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ता बेलघाट थाने पर धरने पर बैठ गए। बेलघाट ब्लाक से ब्लाक प्रमुख पद के नामांकन के दौरान बवाल बढ़ गया।  आरोप है कि सपा समर्थकों ने बीजेपी प्रत्याशी के पति सूर्य प्रकाश सिंह कौशिक और उनके समर्थकों के साथ हाथापाई किया। 

बीजेपी प्रत्याशी पूजा के पति सूर्य प्रकाश सिंह कौशिक से मारपीट के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ता बेलघाट थाने पर धरने पर बैठ गए। जबकि दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के समर्थकों ने बीजेपी समर्थकों व पुलिस पर जमकर पथराव किया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए। स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। जिसमें कई लोगों को चोटें भी आई हैंं।


आपको बता दें कि बेलघाट ब्लॉक पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी पूजा सिंह पत्नी सूर्य प्रकाश सिंह कौशिक और सपा समर्थित प्रत्याशी राम दरस यादव ने ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन किया। यहां टक्कर बराबरी का था।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार