जाति प्रमाण पत्र ना बनने से नाराज हैं समाजवादी, प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को दी चेतावनी

By प्रणव तिवारी | Aug 17, 2021

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सीताराम गौड़ की अध्यक्षता में, समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व्यास गोंड़ का जोरदार स्वागत हुआ। तत्पश्चात हुई बैठक को संबोधित करते हुए व्यास गौड़ ने कहा कि भाजपा की सरकार लगातार दलितों व पिछड़ों का शोषण कर रही है। प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि दलितों का सम्मान सिर्फ सपा में है। आने वाले विधानसभा चुनाव में यही दलित व पिछड़ा समाज प्रदेश में सपा की सरकार बनाकर भाजपा से अपने उत्पीड़न का बदला लेगा। उन्होंने कहा कि सरकार गोंड़ समाज के लोगों का उत्पीड़न व शोषण कर रही है,जो प्रमाण पत्र बना है उसे निरस्त कर रही है। 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार आते ही सारा भाजपा सरकार द्वारा निरस्त प्रमाण पत्रों को बहाल कराया जाएगा एवं पूरे उत्तर प्रदेश में प्रमाण पत्र बनने की शुरुआत गोरखपुर से होगी। समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सीताराम गोंड़ ने कहा कि आज गोंड़ समाज के लिए लड़ने का कोई काम कर रहा है तो समाजवादी पार्टी हर स्तर पर हमारी हक व अधिकारों के लिए लड़ रही है। भाजपा सरकार में अपराध चरम पर है आए दिन हमारे अनुसूचित जनजातियों की हत्या हो रही है , शोषण हो रहा जो अब स्वीकार नहीं किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन शिव शंकर गौड़ ने किया । इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से  अखिलेश यादव, राहुल यादव,संतोष गोंड़, सीताराम गौड़ ,सिराजुद्दीन रहमानी, कमल किशोर यादव ,अमित यादव,अर्जुन यादव आदि मौजूद रहे।

प्रमुख खबरें

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन

US Open से पहले Aryna Sabalenka को बड़ा झटका, Canada Open में एलेक्जेंड्रोवा ने किया बड़ा उलटफेर

Barcelona और Frenkie de Jong के बीच Surgery को लेकर बढ़ी तकरार, क्लब की बढ़ी टेंशन