सपा प्रदेश अध्यक्ष का गोरखपुर आगमन, कहा- योगी सरकार है दमनकारी

By प्रणव तिवारी | Oct 25, 2021

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी  प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के गोरखपुर आगमन पर, निवर्तमान जिला अध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी के नेतृत्व में सिहापार व सर्किट हाउस पर जोरदार स्वागत पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी को किसानों, नौजवानों, गरीबों, महिलाओं का समर्थन मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें: दिवाली के तोहफे के रूप में रतन को जिताइए, अर्की को चमकाने की जिम्मेदारी हमारी: जयराम ठाकुर

भाजपा ने कुटीर उद्योगों को बर्बाद कर दिया भाजपा झूठ बोलकर जनता को गुमराह करती है। जनता भाजपा की सच्चाई जान गई है 2022 में भाजपा को समाजवादी पार्टी सबक सिखाएगी सामाजिक समरसता को भाजपा ने खराब कर दिया। अलोकतांत्रिक व दंभ भरी भाषा मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता। भाजपा राज में अपराध चरम पर है तथा लूट हत्या बलात्कार की घटनाएं रोज हो रही हैं।  सपा के काम को ही अपना बताती आ रही है बीजेपी। प्रदेश में कोई इंवेस्टमेंट नहीं आया केंद्र सरकार सभी विभागों का निजीकरण कर रही है भारत को बहुत कुर्बानियों के बाद आजादी मिली थी लेकिन भाजपा ने देश प्रदेश को बर्बाद कर दिया। जिला पंचायत व ब्लाक प्रमुख के चुनाव में काला धन व गुंडागर्दी से लोकतंत्र को तार-तार करने का कार्य भाजपा ने किया। इस दौरान प्रमुख रुप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी,  विजय बहादुर यादव, जफर अमीन डक्कू, राघवेंद्र तिवारी राजू , सुनील सिंह, नीरज शाही, शिव शंकर गौड़ सहित आदि लोग मौजूद रहे।

प्रमुख खबरें

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला

Navratri Recipes 2026: व्रत में साबूदाना खिचड़ी से हटकर खाएं कुछ नया, ट्राई करें दही और शकरकंद की ये चटपटी चाट