मिशन 2022: मगंलवार को गोरखपुर आएंगे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

By प्रणव तिवारी | Sep 27, 2021

गोरखपुर। भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मंगलवार की सुबह कृषक एक्सप्रेस से गोरखपुर आयेंगे। सर्वप्रथम सुबह 9 बजे गीता प्रेस रोड पर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए जन संपर्क करेंगे और इससे संबंधित पत्रक बाटेंगे। फिर गोरखपुर क्लब में शिक्षक प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय टीम को संबोधित करेंगे।

इसे भी पढ़ें: प्रशासनिक उदासीनता से लोकहित में आम-जन की आस्था हुई आहत

क्षेत्रीय अध्यक्ष डा धर्मेंद्र सिंह के हवाले से मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष कुशीनगर में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। वहां से लौट कर गोरखपुर सर्किट हाऊस आयेंगे। यहां पर शाम छह बजे से गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर और देवरिया के विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारियों की बैठक लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष देर रात कृषक एक्सप्रेस से ही लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ