सपा की सदस्यता लेने के बाद विनय शंकर तिवारी का हुआ जोरदार स्वागत, कही यह अहम बात

By प्रणव तिवारी | Dec 20, 2021

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पहुंचे विधायक विनय शंकर तिवारी का पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि विधायक विनय शंकर तिवारी सहित शामिल सभी नेताओं तथा उनके समर्थकों का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की नीतियों से प्रभावित होकर अन्य दलों के सभी जाति धर्म के लोग समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे हैं सभी का स्वागत व अभिनंदन है। विधायक विनय शंकर तिवारी, पूर्व सांसद भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी, पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय के पार्टी में शामिल होने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। समाजवादी विजय रथ यात्रा को मिल रहे प्रबल जनसमर्थन से भाजपा घबरा गई है। भाजपा के अन्दर हार का डर जितना बढ़ता जाएगा, विपक्षियों पर छापों का दौर भी उतना बढ़ता जाएगा फिर भी समाजवादी पार्टी का रथ और हर कार्यक्रम बदस्तूर चलता जाएगा। 

प्रमुख खबरें

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद

Odisha में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, Malkangiri में स्कूल और आंगनवाड़ी बंद