भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यसमिति बैठक हुई संपन्न

By प्रणव तिवारी | Nov 19, 2021

गोरखपुर। क्षेत्रीय कार्यालय बेनीगंज पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, गोरखपुर क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यसमिति बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, गोरखपुर क्षेत्र की अध्यक्षता में संम्पन्न हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवनाथ चौधरी ने सभी का स्वागत एवं अभिनंदन किया, जिसके मुख्य अतिथि नरेंद्र कश्यप प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने अपने संबोधन में संगठन को चुस्त दुरुस्त करने के लिए सभी मोर्चे के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी। आने वाले समय में गोरखपुर क्षेत्र 62 विधानसभा जीत कर पुनः भाजपा की सरकार बनाने का काम करेगी। सदस्यता अभियान को गति देने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश को दिया गया। 

इसे भी पढ़ें: बाल दिवस पर आयोजित की गयी प्रतिभागी प्रतियोगिता,बच्चों की हुई कैरियर काउंसलिंग 

विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का जनसंघ से लेकर आज की भाजपा की विकास यात्रा के बारे में मोर्चा के कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुये कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के मोर्चा प्रकोष्ठ एवं विभाग के सभी कार्यकर्ताओं का उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करना है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष चिरंजीव चौरसिया ने अपने संबोधन में मोदी-योगी सरकार की योजनाओं को पिछड़े समाज के हित में बताया, प्रदेश महामंत्री एवं मोर्चा प्रभारी संजय भाई पटेल ने कार्यवृत लिया। इस अवसर पर भाष्कर निषाद, प्रदेश महामंत्री विनोद यादव, विनोद राजभर ने अपना संबोधन दिया। 

इसे भी पढ़ें: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली प्रतिज्ञा पदयात्रा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाए भाजपा हटाओ, महंगाई हटाओ के नारे 

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मुरली मनोहर ने राजनैतिक प्रस्ताव में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने और सभी पिछड़े वर्ग के लोगों को एकजुट होकर पुनः भाजपा की उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का समर्थन मांगा जिसको डॉ विजेंद्र कुशवाहा, संजय सिंह एवं हरेंद्र प्रजापति ने समर्थन कर के प्रस्ताव को कार्य समिति बैठक में पारित कराया। इस बैठक में, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गण, आर डी विश्वकर्मा, रामअवतार, कुशवाहा, श्रवण पटेल, राम मोहित यादव, रवि जायसवाल, क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी प्रमोद गुप्ता जी, उपाध्यक्ष गण दुर्गा प्रसाद गुप्त आदि महानगर के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

Sikkim Elections 2024: SKM ने सिर्फ 6 सालों में राज्य में लहराया अपना परचम, जानिए इसका इतिहास

Lok Sabha Election 2024: 14 मई को वाराणसी से नामांकन दाखिल करेंगे पीएम मोदी, 13 को काशी में होगा मेगा रोड शो

Change-6 Mission: 53 दिनों का मिशन, 2 किलोग्राम सैंपल, जहां अब तक कोई नहीं गया, चांद पर उस जगह लैडिंग की योजना

Important Election Issues: सिक्किम विधानसभा चुनाव में भ्रष्टाचार के मुद्दे ने पकड़ा तूल, समझिए यहां का समीकरण