Gorakhpur में Online Betting गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार, LLB छात्र भी शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 21, 2026

गोरखपुर में पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक अवैध गेमिंग पोर्टल के माध्यम से संचालित अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी और ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एलएलबी छात्र समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शाहपुर इलाके में एक किराए के आवास पर छापेमारी कर गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस के अनुसार, गिरोह एक गेमिंग पोर्टल की शाखा चला रहा था और विभिन्न व्यक्तियों के नाम पर खोले गए ‘म्यूल’ बैंक खातों के माध्यम से लेनदेन करते हुए लोगों को ऑनलाइन सट्टेबाजी में शामिल कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक, बाकी चारों आरोपी भी स्नातक के छात्र हैं। पुलिस ने परिसर से 23 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, एक मिनी लैपटॉप, तीन टैबलेट, 11 एटीएम कार्ड, 16 बैंक पासबुक, एक बायोमेट्रिक डिवाइस, एक राउटर, पावर बैंक और अन्य दस्तावेज जब्त किए।

प्रमुख खबरें

Delhi Master Plan 2047: 100 मंजिल से ऊंची इमारतें बनेंगी, रिहायशी इलाकों में व्यापार की छूट

US Open एकल विजेताओं को मिलेंगे रिकॉर्ड 55 लाख डॉलर, कुल राशि 10.8 करोड़ हुई

High Court ने Lucknow में अमीनाबाद पुलिस चौकी हटाने का आदेश देने से इनकार किया

Amit Shah तीन दिवसीय बंगाल दौरे पर Siliguri पहुंचे, सीमा सुरक्षा समीक्षा करेंगे