आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए शासन और प्रशासन मिलकर देंगे रोडमेप को अंतिम रूप

By दिनेश शुक्ल | Aug 12, 2020

भोपाल। आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के लिये रोडमेप बनाने के लिये मंत्रि-परिषद के वरिष्ठ मंत्रियों को शामिल कर चार समूहों का गठन किया गया है। वेबिनार के लिये तय हुए विषयों के आधार पर यह समूह बनाये गये हैं। भौतिक अधोसंरचना समूह में लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री गोपाल भार्गव एवं समूह समन्वयक अधिकारी आईसीपी केशरी होंगे। सुशासन समूह में गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र एवं समूह समन्वयक अधिकारी एस.एन मिश्रा होंगे। शिक्षा एवं स्वास्थ्य समूह में चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री विश्वास सारंग एवं समूह समन्वयक अधिकारी मोहम्मद सुलेमान होंगे। इसी प्रकार अर्थव्यवस्था एवं रोजगार समूह में वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री जगदीश देवड़ा एवं समूह समन्वयक अधिकारी डॉ. राजेश राजौरा बनायें गये है। इन चारों समूहों में अन्य मंत्रीगण भी शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में 15 अगस्त से 'सहयोग से सुरक्षा अभियान' का शुभारंभ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, रोजगार, पेयजल, पर्यटन, अधोसंरचना विकास के साथ सुशासन की दिशा में व्यापक स्तर पर कार्य किये जाएंगे, जो आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के साक्षी बनेंगे। उन्होंने कहा कि 7 से 11 अगस्त के मध्य आयोजित हुए वेबिनार्स में राष्ट्रीय स्तर की भागीदारी हुई है, जिसमें विषय-विशेषज्ञों से काफी बड़ी संख्या में बेहतर सुझाव प्राप्त हुए हैं। मध्यप्रदेश के हित में इन महत्वपूर्ण सुझावों को रोडमेप में शामिल किया जा रहा है। रोडमेप का प्रारूप तैयार करने के लिये मंत्रियों के समूह गठित किये गये है। मंत्री समूह द्वारा दी गई रिपोर्ट पर नीति आयोग से विचार-विमर्श कर अंतिम मोहर लगाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेसी कार्यकर्ता ने पोस्टर पर कमलनाथ को बताया अर्जुन, बीजेपी नेताओं ने ली चुटकी

मुख्यमंत्री ने बताया कि मंत्री समूह द्वारा प्रदेश के हित में शामिल किये जाने वाले महत्वपूर्ण सुझावों के साथ अपनी रिपोर्ट 25 अगस्त तक प्रस्तुत करेंगे। मध्य प्रदेश के विकास एवं सुधार कार्यक्रम के लिये प्रस्तुत रिपोर्ट पर पुन: नीति आयोग के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके पश्चात आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के रोडमेप को अंतिम रूप दिया जाएगा। रोडमेप में निर्धारित कार्ययोजना को आगामी तीन वर्ष के लक्ष्य के साथ लागू किया जाना है। मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का जो संकल्प लिया गया है, उसे समय-सीमा में पूर्ण कर साकार करना हमारी पहली प्राथमिता होगी। मुख्यमंत्री ने वेबिनार में शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री, सासंद, नीति आयोग सहित उन सभी संस्थाओं और प्रतिनिधियों के प्रति आभार माना है, जिन्होंने आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश को मूर्तरूप देने में अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किये।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार