सरकार ने आर्थिक मामलों की सचिव अनुराधा ठाकुर को आरबीआई बोर्ड में नियुक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2025

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने आर्थिक मामलों की सचिव अनुराधा ठाकुर को केंद्रीय बैंक के निदेशक मंडल में नियुक्त किया है। ठाकुर ने अजय सेठ का स्थान लिया है, जो नॉर्थ ब्लॉक (वित्त मंत्रालय) में चार साल के कार्यकाल के बाद 30 जून को सेवानिवृत्त हुए।

वर्ष 1994 बैच की हिमाचल प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी ठाकुर ने एक जुलाई को आर्थिक मामलों के विभाग का कार्यभार संभाला। आरबीआई ने एक बयान में कहा, केंद्र ने भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग की सचिव अनुराधा ठाकुर को भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड में अजय सेठ के स्थान पर निदेशक के रूप में नामित किया है।

ठाकुर को 24 जुलाई, 2025 से अगले आदेश तक के लिए नामित किया गया है। आर्थिक मामलों की सचिव के अलावा, आरबीआई के केंद्रीय निदेशक मंडल में सरकार द्वारा नामित अन्य निदेशक वित्तीय सेवा सचिव एम नागराजू हैं।

प्रमुख खबरें

Ladakh में ठंड और परिसीमन विवाद के बीच LAHDC चुनाव टालने की मांग, करगिल में 10 नवंबर को बंद

Tamil Nadu में दीपावली पर SSI समेत 10 लोगों की हत्या, विपक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Turkiye Steel Plant में क्रेन गिरने से जोरदार धमाका, 16 कर्मियों की जान गई

उत्तराखंड में बेरोजगारी और Gairsain को स्थायी राजधानी बनाने में देरी पर Congress का निशाना