वायुसेना के बेड़े में शामिल होंगे 83 तेजस, 48 हजार करोड़ के रक्षा सौदे को सरकार की मंजूरी

By अभिनय आकाश | Jan 13, 2021

सीमा पर एक तरफ चीन के साथ तनाव तो दूसरी तरफ पाकिस्तान की एलओसी से घुसपैठ की कवायदों के बीच मोदी सरकार की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ऑफ सिक्योरिटी (सीसीएस) ने 83 तेजस विमान की खरीद को मंजूरी दे दी है। सुरक्षा मामलों पर मंत्रिमंडल समिति ने करीब 48,000 करोड़ रुपये की लागत से तेजस विमान खरीदने को मंजूरी दी है। डील को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय वायुसेना की मजबूती के लिए रक्षा खरीद को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही रक्षा मंत्री ने कहा कि ये सौदा रक्षा क्षेत्र में गेंम चेंजर साबित होगी। 

इसे भी पढ़ें: घाटी में सोशल मीडिया के जरिए आतंक फैलाने की हो रही कोशिश ! सुरक्षा एजेंसियों ने 100 अकाउंट्स का पता लगाया

गौरतलब है कि तेजस फोर्थ जेनेरेशन का टेललेस कंपाउंड डेल्टा विंग विमान है। यह फ्लाई वायर फ्लाइट नियंत्रक प्रणाली, इंटीग्रेटेड डिजिटल एवियोनिक्स, मल्टीमाॅड रडार से लैस लड़ाकू विमान है। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा