सरकार समर्थित आतंकवाद से अल्पसंख्यकों के खिलाफ भेदभाव बढ़ता है : भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2021

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने कहा है कि किसी खास समुदाय को निशाना बनाकर राज्य प्रायोजित आतंकवाद से अल्पसंख्यकों के खिलाफ भेदभाव बढ़ता है और वे हाशिये पर जाने के लिए मजबूर हो जाते हैं। भारत ने संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों और एजेंसियों से किसी भी आधार पर आतंकवाद को उचित ठहराने का मौका नहीं दिए जाने का आह्वान किया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने कहा, ‘‘आतंकवाद का कहर हमारे समाज में भेदभाव का बड़ा कारण बना है।

इसे भी पढ़ें: बैंक निजीकरण के खिलाफ संगठनों का विरोध प्रदर्शन, किया संसद घेरने का ऐलान

राज्य प्रायोजित आतंकवाद से खास समुदाय को निशाना बनाने पर अल्पसंख्यकों के खिलाफ भेदभाव बढ़ता है और वे समाज में हाशिये पर जाने को मजबूर होते हैं।’’ ‘‘नस्लवाद, किसी धर्म के खिलाफ नफरत की भावना और भेदभाव खत्म करने’’ के लिए आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भारत सभी देशों से ऐसे आतंकी कृत्यों पर लगाम लगाने का आह्वान करता है। भारत सदस्य राष्ट्रों तथा संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों से भी किसी भी आधार पर आतंकवाद को उचित ठहराने का मौका नहीं देने का आह्वान करता है।

इसे भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस के लिए खेलने को बेकरार सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर

तिरुमूर्ति ने कहा कि आज के समय सारी दुनिया आपस में जुड़ी हुई है और नया मीडिया खासकर सोशल मीडिया नस्लीय घृणा और भेदभाव वाली विचारधारा के प्रसार का नया माध्यम बना है। उन्होंने कहा, ‘‘सामाजिक सद्भाव सुनिश्चित करने के लिए हमें पूरी शक्ति से इन समस्याओं से निपटने की जरूरत है। संयुक्त राष्ट्र को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी है कि सीमित स्थान पर नस्लवाद और भेदभाव को रोकने के लिए अभियान ना चलाया जाए बल्कि जो भी इससे प्रभावित हैं, उनके समाधान के लिए काम करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

West Asia टेंशन से Stock Market में कोहराम, Sensex 1100 अंक लुढ़का, निवेशकों में हड़कंप

Middle East Crisis का Global Economy पर असर, Qatar की चेतावनी- कभी भी रुक सकती है Energy Supply

Iran-Israel तनाव से Crude Oil की कीमतों में आग, Brent दो साल के High पर पहुंचा।

Flipkart की IPO से पहले बड़ी तैयारी, Cost Cutting के नाम पर 500 कर्मचारियों की हुई छंटनी