खालिस्तानियों पर सरकार का बड़ा एक्शन, 'सिख फॉर जस्टिस' पर अगले 5 साल के लिए प्रतिबंध लगाया

By अभिनय आकाश | Jul 09, 2024

गृह मंत्रालय (एमएचए) ने मंगलवार को खालिस्तानी समर्थक आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नून के संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) पर प्रतिबंध को पांच साल के लिए बढ़ा दिया है। आतंकी संगठन पर पहली बार 2019 में प्रतिबंध लगाया गया था। एएनआई ने बताया कि गृह मंत्रालय ने आतंकवादी समूह पर प्रतिबंध 10 जुलाई से पांच साल के लिए बढ़ा दिया है।एक अधिसूचना में, गृह मंत्रालय ने कहा कि एसएफजे भारत की आंतरिक सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए हानिकारक गतिविधियों में शामिल रहा है। मंत्रालय ने कहा कि एसएफजे की गतिविधियों में देश की शांति, एकता और अखंडता को बाधित करने की क्षमता है।

इसे भी पढ़ें: नए आपराधिक कानूनों पर आलोचना को अमित शाह ने किया खारिज, कहा- ज्यादातर सुझाव किए गए शामिल

केंद्र की राय है कि यदि एसएफजे की गैरकानूनी गतिविधियों को तुरंत नियंत्रित नहीं किया गया, तो खालिस्तानी समर्थक संगठन सरकार को अस्थिर करके भारत संघ के क्षेत्र से खालिस्तान राष्ट्र को अलग करने के प्रयासों सहित अपनी विध्वंसक गतिविधियों को बढ़ा देगा। केंद्र ने कहा कि अगर अनियंत्रित हुआ तो पन्नून के नेतृत्व वाला संगठन पंजाब को भारत संघ से अलग करने और खालिस्तान के गठन की वकालत करना जारी रखेगा।

प्रमुख खबरें

PSL में खेल रहे David Warner की बढ़ी मुश्किलें, Sydney में शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए

चीन के Nostradamus की बड़ी भविष्यवाणी, Iran-US Tension बदल देगा पूरा Global Order

Jet Fuel संकट में बाकी Airlines पस्त, Delta को Refinery से हो रहा करोड़ों का Profit

Badminton Asia में बड़ी तकनीकी चूक, बिना Hawk-Eye के खेलने पर HS Prannoy ने उठाए गंभीर सवाल