प्रेस की आजादी पर रोक लगाने वाली सरकार लोकतंत्र के लिए खतरा : कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2023

तिरुवनंतपुरम। केरल में विपक्षी कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को एक ऑनलाइन चैनल और दो मलयालम टीवी चैनलों के पत्रकारों के खिलाफ हालिया कार्रवाई को लेकर सत्तारूढ़ माकपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो सरकार प्रेस की स्वतंत्रता में हस्तक्षेप करती है या उसे प्रतिबंधित करती है वह लोकतंत्र के लिये “अपमान” और “खतरा” है। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष के सुधाकरन ने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ वामपंथी सरकार उन मीडिया घरानों या पत्रकारों के प्रति “द्वेष” रखती है जो उसकी आलोचना करते हैं और मौका मिलने पर “बदला” लेते हैं।

इसे भी पढ़ें: Manipur: स्कूल के बाहर महिला की गोली मारकर हत्या, बुधवार को ही खोले गए थे 1 से 8वीं तक के कक्षा

उन्होंने कहा, “वे कार्रवाई कर सकते हैं, लेकिन वे हमलावर के रूप में कार्य नहीं कर सकते। उन्हें कुछ शालीनता या पेशेवर अंदाज दिखाने की जरूरत है और मीडिया के खिलाफ कार्रवाई करते समय उचित प्रक्रिया या प्रणाली का पालन करना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा, “मीडिया की आजादी पर रोक लगाने वाली सरकार लोकतंत्र के लिए खतरा है। ऐसी सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था का अपमान है।

प्रमुख खबरें

Sunil Chhetri ने कहा Indian Football को पटरी पर लाने के लिए मिलकर काम करें AIFF और खिलाड़ी

Gujarat University में पूर्व VC Neerja Gupta पर जांच शुरू, पूर्व जज करेंगे पड़ताल

Bombay High Court की सख्ती: FDA ने Cipla और MCA पर दिए सख्त आदेश वापस लिए

Hingoli में PSI अमोल गंगालवाड ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की, जांच शुरू