नेपाल, मालदीव के नेताओं ने खालिदा जिया को 'सच्ची मित्र' बताया, गहरा दुख जताया

By अभिनय आकाश | Dec 30, 2025

वैश्विक नेताओं ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया के निधन पर शोक व्यक्त करना जारी रखा और उन्हें देश की एक महान लोकतांत्रिक नेता के रूप में याद किया। नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने खालिदा जिया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और नेपाल सरकार और जनता की ओर से उनके परिवार और बांग्लादेश की जनता के प्रति संवेदना व्यक्त की। कार्की ने एक्स पोस्ट में कहा कि बेगम जिया ने आजीवन जनसेवा की एक अमिट विरासत छोड़ी है, और उनके अडिग नेतृत्व ने उनके देश की लोकतांत्रिक यात्रा में एक ऐतिहासिक अध्याय रचा है

इसे भी पढ़ें: Canada में भारतीय महिला की हत्या, संदिग्ध की तलाश

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने भी शोक व्यक्त करते हुए बांग्लादेश सरकार और जनता के प्रति सहानुभूति जताई और इसे "अत्यंत दुख का समय" बताया। मुइज़्ज़ू ने कहा कि बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री बेगम खालिदा ज़िया के निधन पर देश शोक मना रहा है, ऐसे में मैं बांग्लादेश सरकार और जनता के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।" उन्होंने शोक संतप्त परिवार के लिए शक्ति और धैर्य की प्रार्थना की।

प्रमुख खबरें

INDIA bloc सिर्फ कमियां छिपाने का माध्यम: Chirag Paswan का बड़ा हमला, कहा- सत्ता के लिए समझौता

CPA Conference में Viksit Bharat पर महामंथन, Om Birla बोले- नीतियों से साकार होगा संकल्प

एक ही नदियों की संतान, भारत पर नेपाली विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा?

Sanjay Raut का बड़ा ऐलान: INDIA bloc का एक ही लक्ष्य, विश्वासघातियों को सत्ता से बेदखल करेंगे