Karnataka Hijab Row | हिजाब विवाद पर फैसला सुनाने वाले तीनों जजों को सरकार देगी 'Y' श्रेणी की सुरक्षा

By रेनू तिवारी | Mar 20, 2022

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि कक्षाओं में हिजाब पहनने के राज्य के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर फैसला सुनाने वाले कर्नाटक उच्च न्यायालय के तीन न्यायाधीशों को वाई-श्रेणी का सुरक्षा कवर मिलेगा। न्यायाधीशों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किए जाने के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा, हमने हिजाब पर फैसला देने वाले तीनों जजों को 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है। मैंने अधिकारियों को शिकायत की गहनता से जांच करने का निर्देश दिया है, जिसमें कुछ लोगों ने जजों को जान से मारने की धमकी दी थी।

इसे भी पढ़ें: गुजरात में इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरियों के विनिर्माण के लिए 10,445 करोड़ रुपये का निवेश करेगी सुजुकी

हिजाब है धर्म के आवश्यक धार्मिक अभ्यास का हिस्सा नहीं है। इसलिए, मैं समाज में हर किसी से, माता-पिता, शिक्षकों, छात्रों और शिक्षा के बारे में चिंतित लोगों से अनुरोध करता हूं। उच्च न्यायालय ने जो कुछ भी कहा है, हमें इसे लागू करना है और शांति और व्यवस्था बनाए रखना है। 

प्रमुख खबरें

SEBI ने Vinod Adani और 11 पक्षों को दी राहत, शेयरधारिता मामले में बंद की जांच

Rabi Campaign 2026: 10 राज्यों को 1,082 Crore Fund, Shivraj बोले- किसान हित ही एकमात्र Priority

अमेरिकन ड्रीम्स पर बड़ा ग्रहण: भारतीयों के लिए US Visa का इंतजार पहुंचा 346 दिन, टूरिस्ट और कारोबारियों के सामने क्यों गहराया संकट?

Asian Games महिला हॉकी सेमीफाइनल में आज South Korea से भिड़ेगी अजेय भारतीय टीम