उपचुनाव के नतीजों के कारण सरकार को तीनों कृषि कानून निरस्त करने पड़े: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने संबंधी विधेयक के चर्चा के बिना संसद में पारित किए जाने को लेकर सोमवार को सरकार पर चर्चा से डरने का आरोप लगाया और दावा किया कि हालिया उपचुनावों के नतीजों के कारण उसे कानूनों को निरस्त करने का कदम उठाना पड़ा। तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के फैसले पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर तंज कसते हुए यह भी कहा कि उसे एक साल तीन महीने बाद ज्ञान प्राप्त हुआ। साथ ही उन्होंने दावा किया कि हाल में हुए उपचुनाव के परिणामों के कारण सत्तारूढ़ दल को यह कानून वापस लेने का कदम उठाना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: बिजली संशोधन विधेयक के खिलाफ बिजली क्षेत्र के 15 लाख कर्मचारी विरोध-प्रदर्शन करेंगे

अब पांच राज्यों में चुनाव हैं। उपचुनाव में ऐसे परिणाम हैं तो पांच राज्यों में परिणाम क्या होंगे। 700 किसान मर चुके हैं।’’ लोकसभा में इस विधेयक को पारित कराने के लिए रखे जाने के समय कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि आज सदन में नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस विधेयक को चर्चा एवं पारित होने के लिये रखे जाने की बात कही गई लेकिन इस पर सरकार चर्चा क्यों नहीं करना चाहती है। कई अन्य विपक्षी सदस्यों को भी कुछ कहते देखा गया लेकिन शोर शराबे में उनकी बात नहीं सुनी जा सकी।

प्रमुख खबरें

T20 International में 4788 रन: Smriti Mandhana बनीं दुनिया की नंबर 1 बल्लेबाज

Asian Games: Vidarsa Vinod ने 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में जीता Silver Medal

Asian Games Table Tennis: भारतीय पुरुष और महिला टीम ने Indonesia को 3-0 से हराया

Mumbai में Metro निर्माण का बैरिकेड गिरने से 54 वर्षीय बाइक सवार की मौत