सरकार ने स्कूलों को फिर से खोलने को लेकर “अत्यधिक सावधानी’’ बरती है : बोम्मई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2021

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि राज्य में 23 अगस्त से फिर से स्कूल खोले जाने को लेकर “अत्यधिक सावधानी” बरती है ताकि कोविड वैश्विक महामारी से विद्यार्थियों को बचाते हुए कक्षाओं में उनका शिक्षण सुनिश्चित हो सके। बोम्मई ने कहा, “स्कूलों को फिर से खोलने के लिए तैयारियां की गईं हैं। सरकारी और निजी स्कूलों को छात्रों को कैसे लाया ले जाया जाए, माता-पिता या अभिभावकों से सहमति लेने, बैठने की व्यवस्था, वैकल्पिक दिनों की पाली के अनुसार कक्षाएं, स्वच्छता, अन्य चीजों के बारे में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।”

इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में आगामी वैक्सीनेशन महाअभियान को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज ने बुलाई बैठक

कर्नाटक सरकार ने इस महीने की शुरुआत में 23 अगस्त से राज्य भर में कक्षा नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए वैकल्पिक पालियों में स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया था। हालांकि, सतर्क रहने का विकल्प चुनते हुए, बाद में उन जिलों में स्कूलों को फिर से नहीं खोलने का फैसला किया गया जहां संक्रमण दर दो प्रतिशत से अधिक है। कोविड की संभावित तीसरी लहर और संक्रमण के फैलने की आशंका को ध्यान में रखते हुए प्राथमिक विद्यालयों को फिर से शुरू करने का निर्णय अगस्त के अंतिम सप्ताह तक के लिए टाल दिया गया है।

प्रमुख खबरें

BJYM ने शुरू किया देशव्यापी युवा संपर्क अभियान, 30 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रम

PM Modi पर Mallikarjun Kharge के बयान के विरोध में BJP का देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

गैंगस्टर Himanshu Bhau अमेरिका में हिरासत में, प्रत्यर्पण की तैयारी में जुटी Haryana Police

रीवा में प्रस्तावित परमाणु बिजलीघर का विरोध, Umang Singhar ने दिया ग्रामीणों को समर्थन