By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2022
नयी दिल्ली। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि देश में रोजगार की दर में वृद्धि हुई है और इसके लिए सरकार ने ‘संतोषजनक तथा उचित’ कदम उठाये हैं। यादव ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि यदि आवधिक श्रम शक्ति सर्वे (पीएलएफएस) और श्रम ब्यूरो द्वारा कराये जाने वाले एक और सर्वेक्षण का मिलान कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के वेतन संबंधी आंकड़ों से किया जाए तो रोजगार की दर और रोजगार के अवसरों में वृद्धि देखी जा सकती है।