सरकार वित्त वर्ष बदलने की संभावना पर कर रही है विचार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2017

सरकार वित्त वर्ष मौजूदा अप्रैल-मार्च से बदलकर जनवरी-दिसंबर करने की संभावना पर विचार कर रही है। इस बारे में निर्णय लागत-लाभ विश्लेषण के बाद किया जाएगा। वित्त मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में नीति आयोग की संचालन परिषद की बैठक में राज्यों से नये वित्त वर्ष के जनवरी-दिसंबर करने के लिये कदम उठाने का अनुरोध किया था। वित्त मंत्रालय के अधिकारी ने कहा, ‘‘सरकार वित्त वर्ष में बदलाव पर विचार कर रही है। हम वित्त वर्ष जनवरी-दिसंबर करने के बारे में लागत-लाभ विश्लेषण करेंगे और उसके बाद फैसला किया जाएगा।’’

प्रमुख खबरें

West Asia टेंशन से Stock Market में कोहराम, Sensex 1100 अंक लुढ़का, निवेशकों में हड़कंप

Middle East Crisis का Global Economy पर असर, Qatar की चेतावनी- कभी भी रुक सकती है Energy Supply

Iran-Israel तनाव से Crude Oil की कीमतों में आग, Brent दो साल के High पर पहुंचा।

Flipkart की IPO से पहले बड़ी तैयारी, Cost Cutting के नाम पर 500 कर्मचारियों की हुई छंटनी