सरकार सड़क हादसे रोकने के लिए कई कदम उठा रही: गडकरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2025

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने इस ‘सामाजिक समस्या’ को खत्म करने के लिए आम जनता की भागीदारी का आह्वान भी किया।

गडकरी ने कहा कि भारत में हर साल लगभग पांच लाख दुर्घटनाएं होती हैं और लगभग 1.80 लाख लोग ऐसी घटनाओं में अपनी जान गंवाते हैं। देश में दुर्घटनाओं की संख्या कम करने के उपायों के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘मैं जनता से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने का अनुरोध करता हूं। अगर आपको लाल बत्ती दिखाई दे, तो रुक जाएं। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें।’’

सड़क सुरक्षा में सुधार के प्रयासों के तहत, सरकार ने कई कदम उठाए। चार पहिया वाहनों में छह एयरबैग, दो पहिया वाहनों में इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम, और तीसरा, जुर्माने की राशि बढ़ा दी गई। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन चौथा कदम जनता से जुड़ा है। जन जागरूकता होनी चाहिए।’’

गडकरी ने कहा, ‘‘इसके अलावा, सरकार दुर्घटनाओं के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न स्तरों पर और 22 भाषाओं में कई अभियान चला रही है ताकि दुर्घटनाओं की संख्या कम की जा सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकारी पहल और जन जागरूकता से दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आएगी।

मंत्री ने यह भी कहा कि लगभग दो लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं पहले ही आवंटित की जा चुकी हैं और अगले साल मार्च से पहले इस संख्या को पांच लाख करोड़ रुपये तक ले जाने का लक्ष्य है। भविष्य में सालाना 10 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं आवंटित करने का लक्ष्य है।

प्रमुख खबरें

Congress Puducherry: कभी Congress का गढ़ रहे Puducherry में वापसी मुश्किल, Party के सामने अस्तित्व बचाने की चुनौती

संपत्ति विवाद पर Rajeev Chandrasekhar का पलटवार, बोले- डरा हुआ Congress ध्यान भटका रहा है।

Iran-US Ceasefire के बाद Kashmir में मनाया जा रहा जबरदस्त जश्न, शिया मुस्लिमों ने कहा, हमारा ईरान जीत गया

Tamil Nadu Election: तिरुवल्लूर में Udhayanidhi Stalin की हुंकार, बोले- हमने हर चुनावी वादा पूरा किया