सरकार ने TV चैनल्स को जारी की एडवाइजरी, कहा- खबरों के प्रसारण में इन बातों का रखें ध्यान

By अभिनय आकाश | Jan 09, 2023

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने टीवी चैनलों को एक सख्त सलाह जारी करते हुए उन्हें केबल टेलीविजन नेटवर्क (विनियमन) अधिनियम, 1995 के तहत निर्धारित कार्यक्रम संहिता का पालन करने के लिए कहा है। सरकार ने पिछले कुछ महीनों में समाचार प्रसारण सहित कई उल्लंघनों पर गौर करने के बाद ये परामर्श जारी करिया है। बता दें कि सूचना प्रसारण मंत्रालय ने यह देखने के बाद एडवाइजरी जारी की है कि कुछ चैनल्स द्वारा दुर्घटनाओं, मौतों और हिंसा से जुड़ी घटनाओं को इस तरह दिखाया जाता है, जो आम दर्शक को पसंद नहीं आतीं और उन्हें विचलित करती हैं।

इसे भी पढ़ें: Joshimath: CM Dhami बोले, लोगों को सुरक्षित जगह किया जा रहा शिफ्ट, कांग्रेस ने प्रभावित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की

मंत्रालय ने सोशल मीडिया से वीडियो क्लिप को मॉड्यूलेट या एट्यून या संपादित करने का प्रयास किए बिना इसे प्रोग्राम कोड की भावना के अनुरूप और सुसंगत बनाने के लिए सोशल मीडिया से सोर्स के रूप में इंगित किए जाने के लिए चैनलों को फटकार लगाई है। टेलीविजन चैनलों द्वारा इस तरह का प्रसारण गंभीर चिंता का विषय है और इसमें शामिल व्यापक जनहित को ध्यान में रखते हुए और बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों सहित टेलीविजन चैनलों के दर्शकों की प्रकृति को ध्यान में रखते हुए, सभी निजी टेलीविजन चैनलों को दृढ़ता से सलाह दी जाती है कि वे अपने सिस्टम को दुरुस्त करें।

प्रमुख खबरें

Bareilly में Samajwadi Party पर बरसे CM Yogi, माफिया के खात्मे पर विपक्ष को होती है तकलीफ

Jan Gan Man: Ladakh पर बदजुबानी करने वाले China को India ने दिया करारा जवाब, बुरी तरह तिलमिला उठा Dragon

झूठी खबरों पर Delhi Police का एक्शन, Pakistani Handles डीएक्टिवेट और 4 FIR दर्ज

एक्टर और होस्ट शेखर सुमन बोले- शेखर टुनाइट का मकसद सरकार को निशाना बनाना नहीं, पीएम मोदी पर पूरा भरोसा