बुजुर्गों, दिव्यांगों को घरों के पास टीका लगाने के संबंध में सरकार ने दिशानिर्देश जारी किये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2021

नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को घरों के पास टीकाकरण के संबंध में दिशानिर्देश जारी किये जिससे बुजुर्ग लोगों और दिव्यांगों को कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए टीका लगवाने में आसानी होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ‘घर के पास कोविड टीकाकरण केंद्र’ दिशानिर्देशों में कहा कि ऐसे केंद्रों पर वे लोग टीका लगवा सकेंगे जिनकी उम्र 60 साल से अधिक है और जिन्होंने कोई खुराक नहीं ली है या पहली खुराक ही ली है। इनके अलावा 60 साल से कम उम्र के शारीरिक या मानसिक रूप से दिव्यांग लोगों को भी यह लाभ मिलेगा। मंत्रालय ने इस संबंध में तकनीकी विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों को स्वीकार किया है।

प्रमुख खबरें

Cauvery water: CWMA के आदेश पर Karnataka सरकार किसानों के हित में लेगी फैसला

DK Shivakumar ने Congress MLAs संग 7 घंटे की बैठक, तबादलों पर दिए निर्देश

India vs Sri Lanka Test: Prasidh Krishna और Manav Suthar की घातक गेंदबाजी से बैकफुट पर श्रीलंका, जीत के करीब Team India

Mahtari Vandan Yojana: CM विष्णु देव साय ने 67 लाख महिलाओं को भेजे 631 करोड़