सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन, अब ई-कॉमर्स कंपनियों को बताना होगा ‘उत्पति वाले देश’ का नाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2020

नयी दिल्ली। सरकार ने ई-वाणिज्य कंपनियों के लिये नये नियमों को अधिसूचित कर दिया है। इसमें अन्य बातों के अलावा अपने उत्पादों पर ‘उत्पति वाले देश’ का नाम देना शामिल हैं। नियमों का अनुपालन नहीं करना दंडानीय अपराध है। उपभोक्ता संरक्षण (ई-वाणिज्य) नियम, 2020 को बृहस्पतिवार को अधिसूचित कर दिया गया। नया नियमभारत या विदेश में पंजीकृत लेकिन भारतीय ग्राहकों को सामान और सेवांए देने वाले सभी इलेक्ट्रॉनिक खुदरा बिक्रेताओं पर लागू होगा नये नियमों के अनुसार ई-वाणिज्य कंपनियों को बिक्री के लिये रखे गये सामानों और सेवाओं की कुल कीमत के साथ अन्य शुल्कों का पूरा ब्योरा देना होगा। साथ ही उन्हें यह भी बताना होगा कि वस्तु की मियाद कब समाप्त होगी यानी यानी उसकी ‘एक्सपायरी’ तारीख क्या है। 

प्रमुख खबरें

Top 10 Breaking News 9 October 2026 | European Parliament Donald Trump nude gold statue | Asim Munir provincial Pkistan restructuring | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

एशियाई खेलों में चूके Dhiraj Bommadevara, अब 2028 Olympics के लिए सुधार पर नजर

बौखलाए ट्रंप ने अब भारत को कौन सा नया झटका दिया? TCS-Infosys को PERM से बाहर करने पर मचा बवाल

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान