लॉकडाउन के बाद हवाई यात्रियों के लिए आरोग्य सेतु ऐप को अनिवार्य कर सकती है सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2020

नयी दिल्ली। अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार लॉकडाउन के बाद हवाई यात्रा करने वाले लोगों के मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु ऐप होना अनिवार्य कर सकती है। सरकार के अधिकारियों ने कहा, ‘‘हवाई यात्रियों के लिए इस ऐप को अनिवार्य करने के संबंध में एयरलाइन्स से प्रारंभिक चर्चा हुई है।’’

उन्होंने कहा कि नागर विमानन मंत्रालय ने इस संबंध में कोई फैसला नहीं किया है। यह मोबाइल ऐप लोगों को यह पता लगाने में मदद करता है कि वे कोविड-19 के जोखिम में तो नहीं हैं। यह लोगों को कोरोना वायरस से बचने के तरीकों, इसके लक्षणों समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान करता है। ऐप लोगों को उनके स्वास्थ्य की स्थिति और यात्रा पृष्ठभूमि के अनुसार रंगों के हिसाब से स्तर बता सकता है। इससे यह पता लगाने में भी मदद मिल सकती है कि उपयोगकर्ता वायरस संक्रमित किसी रोगी के नजदीक तो नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन के निर्धारण का दायित्व राज्य सरकारों को दिया जाना चाहिए: बघेल

अधिकारियों ने कहा, ‘‘अगर नागर विमानन मंत्रालय में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो उन लोगों को हवाई यात्रा की इजाजत नहीं दी जाएगी जिनके फोन में ऐप नहीं है।’’ कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को समाप्त हो रहा है। सरकार ने अभी व्यावसायिक यात्री उड़ान सेवाओं को बहाल करने का फैसला नहीं किया है जो लॉकडाउन शुरू होने के साथ ही निलंबित कर दी गयी थीं।

प्रमुख खबरें

Pedicure at Home: घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, पैरों की खूबसूरती से सबको चौंका दें

Dhurandhar 2 का Box Office पर ऐसा क्रेज, टिकट के लिए तरसे Sunil Gavaskar, एक्टर से मांगी मदद

RCB का बड़ा एक्शन: Chinnaswamy Stadium की सुरक्षा पर 7 करोड़ खर्च, AI से होगी निगरानी

West Asia संकट के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, Petrol-Diesel का पूरा स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं