RSS की राममंदिर मामले में सरकार से मांग, कहा- अध्यादेश लाएं या कानून बनाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2018

चंडीगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अयोध्या में यथाशीघ्र राम मंदिर के निर्माण के लिए एक अध्यादेश लाने या कानून बनाने की मंगलवार को मांग की। साथ ही संघ ने कहा कि विवादित भूमि मामले की सुनवाई में विलंब करने का उच्चतम न्यायालय का फैसला हिंदू भावनाओं को आहत करता है। आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने शीर्ष अदालत के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय ने मामले की सुनवाई अगले साल जनवरी तक के लिए टाल दी है। उनका कहना है कि उनकी अपनी कुछ प्राथमिकताएं हैं।

इस बात पर कायम रहते हुए कि यह करोड़ों हिंदुओं की आस्था का मामला है और न्याय में देरी नहीं होनी चाहिए, कुमार ने पूछा- तो हमें किससे उम्मीद रखनी चाहिए? राम जन्मभूमि से अन्याय क्यूं? विषय पर हुई एक गोष्ठी में उन्होंने कहा कि जवाब है सरकार। कुमार ने कहा कि सरकार एक कानून या अध्यादेश लाएगी और उन्हें ऐसा करना चाहिए लेकिन 11 दिसंबर तक आचार संहिता लागू है (पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के चलते)। सरकार के हाथ तब तक बंधे हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Arizona हत्या का आरोपी Varun Bachigari जर्मनी में गिरफ्तार, भारत भागने की थी योजना

Odisha में भारी बारिश से बाढ़ के हालात, Hirakud Dam के 12 गेट खोले गए

MCD दिल्ली की Naini Lake के कायाकल्प पर खर्च करेगी 9.73 करोड़ रुपये, जुलाई 2027 तक पूरा होगा काम

Harsh Sanghavi ने कहा, FTA से गुजरात के कपड़ा उद्योग को वैश्विक अवसर मिलेगा