पिछली सरकार ने आखिरी 34 महीने में दिए थे 753 Cr से अधिक के विज्ञापन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2019

भोपाल। मध्य प्रदेश की पिछली भाजपा सरकार ने अपने आखिरी 34 महीनों में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को विज्ञापन देने पर 753 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए थे। यह जानकारी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधानसभा में मंगलवार को कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में दिया।

इसे भी पढ़ें: भाजपा सरकार के एक दिन में 7 करोड़ पौधे रोपने के दावे की जांच करेगी कमलनाथ सरकार

उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2016 से 10 नवंबर 2018 तक शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली पूर्व भाजपा सरकार ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को विज्ञापन देने पर753.57 करोड़ रुपए खर्च किए थे, जिसे जनसंपर्क विभाग एवं एक अन्य सरकारी एजेंसी ‘मध्य प्रदेश माध्यम’ द्वारा दिया गया था।

प्रमुख खबरें

IPL 2024: रुतुराज गायकवाड़ ने विराट कोहली से छीनी Orange cap, जसप्रीत बुमराह के सिर सजी पर्पल कैप

London Mayor Election: लंदन का मेयर कौन? आज भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला, सादिक खान को चुनौती दे रहे दिल्ली के तरुण गुलाटी

लॉन्च होने जा रही Bajaj Pulsar NS400, जानें क्या होगा खास और कितनी है कीमत

झारखंड कांग्रेस का X अकाउंट क्यों कर दिया गया सस्पेंड? जानें कौन सा फेक वीडियो पोस्ट करने पर गिरी गाज