नए मोटर वाहन अधिनियम में संशोधन के लिए इस राज्य की सरकार करेगी मोदी सरकार से गुहार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2019

भुवनेश्वर। ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजद ने कहा है कि राज्य सरकार नए मोटर वाहन अधिनियम में कुछ संशोधन लाने के लिए केंद्र सरकार से संपर्क करेगी क्योंकि यातायात नियमों के उल्लंघन पर भारी जुर्माना लगाए जाने सेलोगों में नाराजगी है। वरिष्ठ विधायक और बीजद प्रवक्ता पी के देब ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार केंद्र को पत्र लिखकर अधिनियम में कुछ संशोधन करने की मांग करेगी।

देब ने कहा, ‘‘अधिनियम में संशोधन के लिए एक प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा, जिसमें इसके कार्यान्वयन के बारे में लोगों द्वारा जाहिर की गई चिंताओं को उजागर किया जाएगा।’’ ओडिशा के परिवहन मंत्री पद्मनाभ बेहेरा ने कहा कि यदि आवश्यक पड़ी तो राज्य सरकार कानून में और ढील दे सकती है। परिवहन मंत्री ने कहा कि लोगों को होने वाली कठिनाई को ध्यान में रखते हुए और छूट दी जा सकती है क्योंकि राज्य के पास विशेषाधिकार होता है।

प्रमुख खबरें

MP में CM Mohan Yadav और Nitin Gadkari शुरू करेंगे सुगम परिवहन सेवा, चलेंगी 351 बसें

एशियाई खेलों की 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे Kamaljeet और Suruchi

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए

Asian Games में भारत का Surfing डेब्यू, पहले दौर की हीट में Sugar Shanti और Kamali Prakash पिछड़ीं