भारत में मीडिया संस्थानों को डराने में शामिल रहे हैं सरकारी अधिकारी: अमेरिकी रिपोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2022

वाशिंगटन| भारत में स्थानीय और राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर सरकारी अधिकारी महत्वपूर्ण मीडिया संस्थानों को डराने में शामिल रहे हैं। मानवाधिकारों को लेकर मंगलवार को जारी अमेरिका की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है, पत्रकारों और एनजीओ से ऐसी खबरें मिली हैं कि स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर सरकारी अधिकारी विभिन्न तरीकों से प्रमुख मीडिया संस्थानों को भयभीत करने में शामिल रहे हैं।

इनमें मालिकों पर दबाव बनाना, प्रायोजकों को निशाना बनाना, मनगढ़ंत मुकदमे दर्ज करना और कुछ मामलों में मोबाइल टेलीफोन व इंटरनेट जैसी संचार सेवाएं बंद करना आदि शामिल है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में गैर सरकारी संगठनों ने आरोप लगाया है कि सरकार की आलोचना करने वाले पत्रकारों को डराने-धमकाने के लिए आपराधिक मुकदमे और जांच का इस्तेमाल किया गया।

प्रमुख खबरें

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला