सरकार ने कंप्यूटर ऑपरेटरों को नौकरी से किया बाहर, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज पर साधा निशाना

By दिनेश शुक्ल | Oct 24, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के विभिन्न शासकीय स्कूलों में आउटसोर्स पर रखे गए कम्प्यूटर ऑपरेटरों का अनुबंध समाप्त होने पर शिक्षा विभाग द्वारा उन्हें हटा देने के मामले में राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस ने इसे राजनीति मुद्दा बनाते हुए कहा है कि मामा ने दशहरे का गिफ्ट देकर 6 हजार युवाओं का रोजगार छीन लिया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने आज कंस नीति अपनाते हुए शिक्षा विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर्स को नौकरी से बाहर कर दिया है और उनके अनुबंध को आगे बढ़ाने से हाथ खींच लिए हैं। उन्होंने कहा कि यह वही ढोंगी सरकार है जिसने 2018 के अपने दृष्टि पत्र में प्रति वर्ष 10 लाख नौकरियां देने का वादा किया था। 

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी