Bhubaneswar में सरकारी ‘अमा बस’ में आग लगी, किसी के घायल होने की सूचना नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2026

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में कलिंगा स्टूडियो स्क्वायर (चौक) के पास सरकारी ‘अमा बस’ में आग लग गई। हालांकि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जिस वक्त बस में आग लगी उस समय वाहन में केवल पांच यात्री, चालक और एक अन्य कर्मचारी मौजूद था। बस के परिचालक ने बताया, ‘‘बस में चलते समय अचानक आग लग गई। हमने वाहन रोक दिया और सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए।’’ पुलिस ने बताया कि माना जाता है कि आग संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।

प्रमुख खबरें

West Asia टेंशन से Stock Market में कोहराम, Sensex 1100 अंक लुढ़का, निवेशकों में हड़कंप

Middle East Crisis का Global Economy पर असर, Qatar की चेतावनी- कभी भी रुक सकती है Energy Supply

Iran-Israel तनाव से Crude Oil की कीमतों में आग, Brent दो साल के High पर पहुंचा।

Flipkart की IPO से पहले बड़ी तैयारी, Cost Cutting के नाम पर 500 कर्मचारियों की हुई छंटनी