केरल में एक लाख से ज्यादा सक्रिय मामले, जिम्मेदारीपूर्वक त्योहार मनाने पर जोर दे रही है सरकार: स्वास्थ्य मंत्रालय

By अंकित सिंह | Sep 16, 2021

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मौजूदा हालात को लेकर आज स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार ने बताया कि देश में पिछले हफ्ते सामने आए कोविड-19 के कुल मामलों में से 67.79 प्रतिशत केरल से थे, यह एक लाख से ज्यादा उपचाराधीन मरीजों वाला एक मात्र राज्य है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि देश में पिछले 24 घंटे में कोविड के 30,570 नए मामले सामने आए। इनमें से 68% मामले केरल से सामने आए हैं। बाकी राज्यों में अभी भी कोविड के मामलों में गिरावट देखी जा रही है। राजेश भूषण ने कहा कि केरल एकमात्र ऐसा राज्य है जिसमें 1 लाख से ज़्यादा सक्रिय मामले हैं। मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश ऐसे राज्य हैं जिसमें कोविड के सक्रिय मामले 10,000 से 1,00,000 के बीच हैं।  भारत के 34 जिलों में साप्ताहिक संक्रमण दर 10 प्रतिशत से ज्यादा है जबकि 32 जिलों में यह 5-10 प्रतिशत के बीच में है। 32 ज़िले ऐसे हैं जहां 5-10% के बीच साप्ताहिक पॉजिटिविटी है। सरकार ने कहा कि भारत की 20 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराकें मिल चुकी हैं जबकि 62 प्रतिशत को कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है। त्योहार करीब हैं, ऐसे में सरकार टीके की स्वीकार्यता, कोविड-19 अनुकूल आचरण, जिम्मेदार तरीके से यात्रा और जिम्मेदारीपूर्वक त्योहार मनाने पर जोर दे रही है।

 

प्रमुख खबरें

Bihar में Deepak Prakash का मंत्री पद बचाने को BJP का मास्टरस्ट्रोक, MLC Devesh Kumar का इस्तीफा

Bihar में Sahayog Shivir के जरिए 5.33 लाख से अधिक जनशिकायतों का हुआ निपटारा

President Droupadi Murmu: भारत जमीनी स्तर के नवाचार में विश्व की सबसे बड़ी शक्ति बन सकता है

MEA Press Conference : Pakistan पर India का अब तक का सबसे बड़ा हमला, विदेश मंत्रालय ने दुनिया के सामने खोली आतंकिस्तान की पूरी पोल