सरकार ने सोना, चांदी आभूषणों के निर्यात के लिए संशोधित नुकसान मानदंडों का प्रस्ताव रखा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2024

सरकार ने बृहस्पतिवार को सोना, चांदी और प्लेटिनम आभूषणों के निर्यात के संबंध में नुकसान की स्वीकार्य मात्रा से संबंधित संशोधित मानदंडों का प्रस्ताव किया। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक पत्र में व्यापार और उद्योग जगत से कहा है कि वे इस व्यापार नोटिस के जारी होने की तिथि से सात दिनों के भीतर अपनी टिप्पणियां मानदंड समिति को प्रस्तुत करें।

इसमें कहा गया, “यह निदेशालय विभिन्न इकाइयों/स्थानों में उद्योग के दौरे के आधार पर सोने/प्लेटिनम/चांदी के आभूषणों के लिए संशोधित अपव्यय मानदंडों का प्रस्ताव कर रहा है।”

इससे पहले मई में सरकार ने इन नियमों को कड़ा किया था, जिस पर उद्योग जगत ने गंभीर चिंता जताई थी। उसके बाद डीजीएफटी ने पहले 31 जुलाई और फिर 15 सितंबर तक इन नियमों को स्थगित कर दिया था। रत्न एवं आभूषण निर्यातकों ने आरोप लगाया था कि यह निर्णय लेने से पहले उनसे परामर्श नहीं किया गया।

प्रमुख खबरें

West Asia Conflict | पश्चिम एशिया संकट के बीच कतर में फंसे 1,000 भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी

Indigo Crisis: फ्लाइट संकट के बाद CEO Pieter Elbers का इस्तीफा, Rahul Bhatia संभालेंगे कमान

West Asia War का असर: भारत में Gas Supply पर सरकार का बड़ा फैसला, नई Priority List लागू।

Iran में Khamenei की मौत के बाद सत्ता बेटे को, घायल Supreme Leader मोजतबा के सामने US-Israel की चुनौती