सरकार चर्चा को तैयार, विपक्ष जिम्मेदारी और चर्चा दोनों से भाग रहा: Anurag Thakur

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2023

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मानसून सत्र के दूसरे दिन भी विपक्ष के हंगामे को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा की पिछले कई सत्रों से विपक्ष इसी प्रकार कोई ना कोई बहाना बनाकर चर्चा नहीं होने देता है। उन्होंने कहा, "हम संवेदनशील भी हैं और जिम्मेदार भी, विपक्ष बेहद गैर जिम्मेदाराना तरीके से चर्चा से भाग रहा।"आज जब कुछ लोग संसद सदस्य नहीं रहे तो वे अब संसद ही नहीं चलने देना चाहते। सरकार चर्चा हेतु तैयार है। आखिर विपक्ष चर्चा से क्यों भाग रहा है?

श्री ठाकुर ने आगे कहा, "बेहद दुख की बात है कि देश की जनता के लिए कार्य करने की बजाय संसद को ओछी राजनीति का अखाड़ा बनाया जा रहा है।"

श्री ठाकुर ने कहा, "कल सत्र शुरू होने के पहले दिन ही प्रधानमंत्री जी ने मणिपुर की घटना पर कड़ा बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा की सभी राज्य जहां ऐसी घटनाएं होती हैं उन्हें इस पर कड़ाई से कदम उठाने चाहिए।"

प्रमुख खबरें

नेपालगंज रोड-बहराइच रेल खंड का लोकार्पण, नेपाल बाढ़ त्रासदी के कारण सादगी से हुआ कार्यक्रम

बूटा सिंह अपमान मामला: एनसीएससी ने आरोपियों की गिरफ्तारी और 5 दिन में रिपोर्ट मांगी

Grand Chess Tour Final जीतकर Praggnanandhaa ने रचा इतिहास, Caruana को मात देकर बने पहले भारतीय विजेता

यूपी में पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा चलाएगी सेवा संकल्प अभियान