सरकार सदन में जनता से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा के लिये तैयार : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि राज्य विधानमंडल के मानसून सत्र में सरकार विधायकों द्वारा राज्य के विकास और लोगों की समस्याओं पर उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश देश में उभरती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी जगह बना चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में पिछले सात वर्षों में राज्य ने जबरदस्त ऊंचाइयां हासिल की हैं।

सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए विपक्ष से सहयोग मांगते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य के विकास के लिए वह सभी का सहयोग चाहते हैं। उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि विपक्षी सदस्य सदन में रचनात्मक मुद्दे उठाएंगे और राज्य के विकास और लोगों की समस्याओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।

सरकार उनके मुद्दों को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा, सदन को ऐसी चर्चाओं का मंच बनना चाहिए और सरकार इसका जवाब देने के लिए वहां मौजूद रहेगी। मैं सभी सदस्यों से सत्र में रचनात्मक योगदान के लिए अपील करता हूं और उन सभी का स्वागत करता हूं।

सरकार सदन में रचनात्मक चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सावन के महीने में जब शिवभक्त कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं तब जनप्रतिनिधि अपने मुद्दे उठाने के लिए यहां मौजूद हैं।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश