Government ने गौशाला में मरी गायों का मुआवजा देने से मना किया: राठौड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2023

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सरकार ने गौशाला में मरी गायों का मुआवजा देने से मना कर दिया और ये गौशाला प्रबंधकों से पूरी तरह से धोखा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राठौड़ ने दावा किया कि सरकार ने 42000 पशुपालकों को प्रति गाय 40 हजार रुपये का मुआवजा दिया है जबकि लंपी संक्रमण से होने वाली मौतों का आंकड़ा इससे कहीं अधिक है। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार ने 15.67 लाख पशुधन को संक्रमित और 76 हजार पशुधन की मौत के आंकड़े जारी किए थे। वहीं सरपंच संघ की ओर से 5 लाख 13 हजार पशुधन की मौत का ज्ञापन सौंपा गया था।’’

प्रमुख खबरें

बिहार में बाढ़ नियंत्रण के लिए Water Grid और गाद निकासी जरूरी: Nitin Gadkari

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी