Delhi: रिठाला और पीतमपुरा के बीच मेट्रो सेवाएं कुछ देर के लिए हुईं प्रभावित

प्रतिरूप फोटो
ANI
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Jun 21 2023 11:45AM
डीएमआरसी ने हालांकि विलंब की वजह नहीं बतायी। सुबह 10 बजे डीएमआरसी ने आधिकारिक खाते से ट्वीट किया गया, ‘‘ रिठाला और पीतमपुरा के बीच सेवाओं में विलंब है।
नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की ‘रेड लाइन’ पर रिठाला और पीतमपुरा के बीच बुधवार को सुबह कुछ देर के लिए सेवाएं प्रभावित हुईं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने यह जानकारी दी। डीएमआरसी ने हालांकि विलंब की वजह नहीं बतायी। सुबह 10 बजे डीएमआरसी ने आधिकारिक खाते से ट्वीट किया गया, ‘‘ रिठाला और पीतमपुरा के बीच सेवाओं में विलंब है। अन्य सभी ‘लाइन’ पर सेवाएं सामान्य हैं।’’ डीएमआरसी ने करीब साढ़े 10 बजे ट्वीट कर सेवाएं सामान्य होने की जानकारी भी दी। उसने लिखा, ‘‘ सामान्य सेवाएं बहाल हो गई हैं।
इसे भी पढ़ें: Surat में योग दिवस कार्यक्रम में नया विश्व रिकॉर्ड बना : हर्ष सांघवी
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़
















