लोकपाल की नियुक्ति में देरी के आरोप को सरकार ने खारिज किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2017

लोकपाल की नियुक्ति में देरी करने के विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि सरकार लोकपाल कानून में संशोधन लेकर आई है और अभी इस पर संसद की स्थायी समिति विचार कर रही है। लोकसभा में कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल ने इस विषय को उठाते हुए कहा कि केंद्र की वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष के लम्बे वादे करके सत्ता में आई। यह सरकार एक ओर भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात कर रही है तो दूसरी तरफ संस्थाओं को कमजोर बना रही है। यह दोहरा मानदंड है।

 

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय में अटार्नी जनरल ने स्पष्ट किया कि वर्तमान परिस्थिति में लोकपाल की नियुक्ति संभव नहीं है क्योंकि कानून में संशोधन नहीं हो पाया है। वेणुगोपाल ने कहा कि क्या इसके लिए विपक्ष जिम्मेदार है? क्या इसके लिए संसद जिम्मेदार है? सरकार ऐसा क्यों नहीं कर रही है? वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि कोई इसे रोक नहीं रहा है। इसमें कुछ संशोधन करने हैं जो स्थायी समिति के समक्ष लंबित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार संशोधन लाई है और स्थायी समिति इस पर विचार कर रही है।

 

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी