सरकार ने मंत्रिमंडल समितियों में किया फेरबदल, स्मृति ईरानी सहित कई बड़े नाम समिति में शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2021

 सरकार ने मंत्रिमंडल की शक्तिशाली समितियों का पुनर्गठन किया है, जिसके तहत केंद्रीय मंत्रियों स्मृति ईरानी, भूपेंद्र यादव और सर्वानंद सोनोवाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली राजनीतिक मामलों की महत्वपूर्ण मंत्रिमंडल समिति का सदस्य बनाया गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय की सोमवार रात जारी अधिसूचना के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली संसदीय मामलों की मंत्रिमंडल समिति में केंद्रीय मंत्रियों वीरेंद्र कुमार, किेरेन रीजीजू और अनुराग सिंह ठाकुर को शामिल किया गया है।

इसे भी पढ़ें: आतंकवादियों को उनके घर में ठोकने का काम करती है भाजपा सरकार: संगीत सोम

नियुक्ति संबंधी मंत्रिमंडल समिति में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री शामिल हैं। केंद्रीय मंत्रियों नारायण राणे, ज्योतिरादित्य एम सिंधिया और अश्विनी वैष्णव को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली निवेश एवं विकास संबंधी मंत्रिमंडल समिति में नए सदस्यों के रूप में शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली रोजगार और कौशल विकास संबंधी मंत्रिमंडल समिति में केंद्रीय मंत्रियों अश्विनी वैष्णव, भूपेंद्र यादव, रामचंद्र प्रसाद सिंह और जी. किशन रेड्डी को नये सदस्यों के रूप में शामिल किया गया है।

प्रमुख खबरें

ड्रग्स के खिलाफ 7 पैमानों पर Telangana ANTF का 80% से ज्यादा स्कोर, केंद्र से मिला राष्ट्रीय सम्मान

SC/ST Act: पीड़ितों की सुरक्षा और सहायता में न हो देरी, Uttarakhand सरकार करेगी डिजिटल निगरानी

Mark Wood ने International Cricket को कहा अलविदा, England के लिए 146 मैचों में लिए 253 विकेट

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा के कूटनीतिक मायने