जम्मू कश्मीर पर सरकार का बड़ा बयान, 370 हटने के बाद 765 पत्थरबाज गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 19, 2019

नयी दिल्ली, 19 नवंबर (भाषा) सरकार ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाये जाने के बाद से सुरक्षा बलों ने पथराव के आरोप में 765 लोगों को गिरफ्तार किया। गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘गत पांच अगस्त से 15 नवंबर के बीच पथराव/कानून व्यवस्था से संबंधित दर्ज 190 मामलों में 765 लोगों की गिरफ्तारी की गई।’’ उन्होंने कहा कि इस साल एक जनवरी से चार अगस्त के बीच ऐसे 361 मामले दर्ज किए गए थे।रेड्डी ने कहा कि पथराव की समस्या पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने बहुआयामी नीतियां अपनाई हैं। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi का Dehradun दौरा: छात्रों की गूंज से सरकार की शिक्षा नीति पर करेंगे घेराबंदी

Emmy Awards 2026 Nominations Announced | The Pitt को मिले सबसे ज्यादा 25 नामांकन, Hacks 24 नोड्स के साथ दूसरे स्थान पर, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

Ram Mandir दान चोरी: रिश्तेदारों के Bank Accounts से घुमाया कैश, SIT जांच में खुली पूरी साज़िश

Maharashtra को एक सभ्य CM चाहिए! Sanjay Raut का Devendra Fadnavis पर तीखा हमला, पूछा- Emergency है क्या?