सरकार नौकरी पर बात करने से कतराती है क्योंकि 4 करोड़ लोग बेरोजगार हुए: प्रियंका गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गत पांच वर्षों में 3.64 करोड़ नौकरियां जाने से जुड़ी एक रिपोर्ट को लेकर सोमवार को दावा किया कि इतने बड़े पैमाने पर रोजगार खत्म होने की वजह से नरेंद्र मोदी सरकार नौकरियों पर बात करने से कतराती है।

इसे भी पढ़ें: सिसोदिया की शाह को चुनौती, दिल्ली जैसा कोई सरकारी स्कूल भाजपा शासित राज्य में दिखाएं

प्रियंका ने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया,  नौकरियां देने के तमाम बड़े वादों की हकीकत यही है। देश के सात बड़े क्षेत्रों में करीब साढ़े तीन करोड़ लोग बेरोजगार हो गए हैं। उन्होंने दावा किया,  बड़े-बड़े नामों और विज्ञापनों का नतीजा है 3 करोड़ 64 लाख बेरोजगार लोग। तभी तो सरकार नौकरी पर बात करने से कतराती है। 

इसे भी पढ़ें: सिसोदिया की शाह को चुनौती, दिल्ली जैसा कोई सरकारी स्कूल भाजपा शासित राज्य में दिखाएं

प्रियंका ने जिस रिपोर्ट का हवाला दिया उसके मुताबिक देश में बीते पांच साल में 3.64 करोड़ नौकरियां सिर्फ सात प्रमुख क्षेत्रों में ही जा चुकी हैं। इनमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार शामिल हैं। सर्वाधिक 3.5 करोड़ नौकरियां वस्त्र उद्योग क्षेत्र की हैं।

 

 

प्रमुख खबरें

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए

Odisha के मुख्यमंत्री पटनायक ने चुनावी हलफनामे में 71 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की