गोल्डन टेंपल को No-War Zone घोषित करे सरकार, दो सांसदों ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

By अंकित सिंह | Jun 03, 2025

अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला ने स्वर्ण मंदिर की सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री से अहम मांग की है। उन्होंने अमृतसर को नो वॉर जोन घोषित करने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। वहीं, पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और गुरदासपुर सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी मोदी को पत्र लिखकर कुछ ऐसी ही मांग की है। रंधावा ने एक्स पर लिखा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि श्री अमृतसर साहिब जी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर “No-War Zone” घोषित किया जाए।

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर काला कपड़ा डाला, गोद में उठाया और...मोदी के दोस्त को किसने किया किडनैप?

सांसद ने कहा कि स्वर्ण मंदिर सिख धर्म का सबसे पवित्र स्थल है। यहां विश्व भर से लाखों श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने वेटिकन सिटी की तरह स्वर्ण मंदिर के लिए भी स्थायी और गैर-राजनीतिक सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। सांसद ने यूएनओ से भी इस पवित्र स्थल को अंतरराष्ट्रीय मान्यता और संरक्षण देने की मांग की है। उनका कहना है कि भविष्य में इस स्थान को किसी भी सैन्य या राजनीतिक लक्ष्य से दूर रखा जाना चाहिए। स्वर्ण मंदिर विश्व शांति का प्रतीक है और इसकी सुरक्षा भारत और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस मांग पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए और इस पर जल्द से जल्द विचार कर इसे लागू किया जाना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

एक दिन की गिरावट के बाद Dalal Street पर Bull Run, सेंसेक्स 790 अंक उछला।

Gold-Silver Price पर चौतरफा दबाव, मजबूत Dollar ने बिगाड़ा Market का खेल, निवेशक हुए सतर्क।

Tata Motors का Vision 2031: 12 लाख Vehicle Sales, 6 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य तय

Amazon CEO Andy Jassy की फडणवीस से मुलाकात, Maharashtra में निवेश और AI पर बड़ा फोकस