सरकार एससी/एसटी प्रमाणपत्र की पुष्टि का दिशानिर्देश छह महीने के भीतर जारी करे : समिति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2021

नयी दिल्ली| संसद की एक समिति ने सिफारिश की है कि सरकार को एससी/एसटी प्रमाणपत्र की पुष्टि करने का दिशानिर्देश कर्मचारी के सेवा में शामिल होने के छह महीने के भीतर जारी करना चाहिए। लोकसभा में मंगलवार को पेश अनुसूचित जाति (एससी)/अनुसूचित जनजाति (एसटी) के कल्याण संबंधी स्थायी समिति की रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

समिति ने कहा, ‘‘ कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम/संगठनों/सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को स्पष्ट निर्देश देना चाहिए कि कर्मी के सेवा में शामिल होने के छह महीने के भीतर जाति प्रमाणपत्र की पुष्टि करे। ’’

इसमें कहा गया है कि राज्य स्तर की जांच समिति को छह महीने के भीतर या कर्मचारी की प्रतिपुष्टि से पहले प्रमाणपत्र की पुष्टि करने को कहा जाए जिसने यह प्रमाणपत्र जारी किया है।

प्रमुख खबरें

हिटलर समर्थक पार्टी जर्मनी में चुनाव जीतकर भी क्यों नहीं बना पाई सरकार? वजह चौंकाने वाला!

Asian Games 2026 में Naorem Roshibina Devi ने जीता रजत पदक, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

अब भारत के भरोसे ट्रंप, Gulf देशों के सामने ट्रेड रूट को दिया फुल सपोर्ट

Love And War से Ranbir Kapoor का खौफनाक फर्स्ट लुक आउट! खून से लथपथ दिखे एक्टर, पोस्टर ने बढ़ाई उत्सुकता