By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2022
कांग्रेस नेता ने यह भी कहा, ‘‘भारत सरकार को वहां से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने की अपनी योजना के बारे में फंसे हुए लोगों और उनके परिवारों के साथ तत्काल ब्यौरा साझा करना चाहिए। हम अपने लोगों को इस तरह नहीं छोड़ सकते।’ पार्टी प्रवक्ता रागिनी नायक ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी जी चुनाव में फंसे हुए हैं, नागर विमान मंत्री (ज्योतिरादित्य सिंधिया) भाजपा के सदस्यता अभियान में फंसे हैं, विदेश मंत्रालय विरोधाभासी परामर्श जारी करके गाले बजाने में फंसा है। हमारे बच्चेयूक्रेन में दर्दनाक परिस्थिति में फंसे हैं।’’