सरकार सख्त कदम उठाये, ताकि ऐसी घटना फिर न हो: दलित युवती प्रकरण पर मायावती ने कहा

By Prabhasakshi News Desk | Feb 02, 2025

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अयोध्या में दलित युवती की नृशंस हत्या का मामला उठाते हुए अपील की है कि सरकार सख्त कदम उठाये, ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। मायावती ने रविवार को “एक्स” पर पोस्ट किया, “उत्तर प्रदेश में अयोध्या जिले के सहनवां में दलित परिवार की बेटी का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला है। उसकी दोनों आंखें फोड़ दी गई हैं तथा अमानवीय व्यवहार भी हुआ है।”

यादव ने कहा था, “प्रशासन ने तीन दिन पहले ही अगर परिवार की सूचना पर ध्यान दिया होता तो बच्ची की जान बचायी जा सकती थी।” सपा प्रमुख ने इसी पोस्ट में मांग की थी, “हम उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करते है कि जो दोषी हैं और जिन पुलिसकर्मियों ने इस मामले में लापरवाही बरती है, उन सबके ख़िलाफ़ कठोरतम कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को तत्काल एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।”

उत्तर प्रदेश के अयोध्‍या जिले में शनिवार को पुलिस ने अनुसूचित जाति (एससी) की लापता युवती का निर्वस्‍त्र शव बरामद किया था, जिसकी बेरहमी से हत्या कर आंखें निकाल ली गई थीं और उसके शरीर पर कई जख्म दिए गए थे। युवती के साथ सामूहिक बलात्‍कार के बाद उसकी हत्या किए जाने का अंदेशा जताया गया है। अयोध्या के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आशुतोष तिवारी ने शनिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “22 साल की एक युवती की गुमशुदगी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की। शनिवार सुबह युवती का निर्वस्त्र शव बरामद हुआ। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?