पाकिस्तान में स्थित राज कपूर और दिलीप कुमार के पुश्तैनी घर खरीदेगी प्रांतीय सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2020

पेशावर। पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार ने ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण के मद्देनजर मशहूर बॉलीवुड अभिनेता राज कपूर और दिलीप कुमार के पैतृक घरों को खरीदने का फैसला किया है, जोकि जर्जर हालत में हैं और ध्वस्त किए जाने के खतरे का सामना कर रहे हैं। खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के पुरातत्व विभाग ने इन दोनों इमारतों को खरीदने के लिए पर्याप्त कोष देने का निर्णय लिया है, जिन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया गया है। यह दोनों इमारतें पेशावर शहर में स्थित हैं। पुरातत्व विभाग के प्रमुख डॉ अब्दुस समद खान ने कहा कि दोनों ऐतिहासिक इमारतों की कीमत निर्धारित करने के लिए पेशावर के उपायुक्त को एक आधिकारिक पत्र भेजा गया है, जहां बंटवारे से पहले भारतीय सिनेमा के दो महानायक पैदा हुए और बचपन में पले-बढ़े थे।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी ने फिर की बिना किसी उकसावे के गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया माकूल जवाब

हालांकि, कपूर हवेली के मालिक अली कादर ने कहा कि वह इमारत को ध्वस्त नहीं करना चाहते थे। अली ने दावा किया कि इस ऐतिहासिक इमारत की रक्षा और संरक्षण के लिए उन्होंने पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से कई बार संपर्क किया जोकि एक राष्ट्रीय गौरव है। इमारत के मालिक ने इसे सरकार को बेचने के लिए 200 करोड़ रुपये की मांग की है।

प्रमुख खबरें

Pakistan ने Modi की Photo Crop की तो भड़क गये Eknath Shinde, बोले- पाकिस्तान को दुनिया की तस्वीर से ही हटा देंगे

AIMIM छोड़ Congress में आए Asim Waqar, बोले- ओवैसी की पार्टी असल में BJP को फ़ायदा पहुँचाती है

Lucknow में सड़क धंसने से 2 बाइक सवार घायल, Kanpur में भी ढहा नाला

कश्मीर में सड़क पर सियासी जंग! रोजगार को मुद्दा बनाकर BJP ने किया वार, राज्य का दर्जा बना NC का हथियार