पाकिस्तानी ने फिर की बिना किसी उकसावे के गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया माकूल जवाब

Jammu Kashmir

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने सुबह करीब सवा 11 बजे संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए नौशेरा में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे।

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की और गोले दागे। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने नौशेरा सेक्टर में सीमा पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की और गोले दागे, जिसका भारतीय सैनिकों ने माकूल जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने सुबह करीब सवा 11 बजे संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए नौशेरा में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। 

इसे भी पढ़ें: बिना किसी उकसावे के पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के तीन सेक्टरों में की गोलाबारी, मोर्टार के गोले भी दागे 

प्रवक्ता ने कहा कि अंतिम जानकारी मिलने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी। भारतीय पक्ष को नुकसान होने के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है। इससे पहले पाकिस्तान ने पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के तीन सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पास बुधवार को संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़