Mohali स्थित Semiconductor Laboratory को 4,500 करोड़ रुपये से आधुनिक बनाएगी सरकार: Vaishnav

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2025

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि सरकार अगले तीन साल में सरकारी चिप कंपनी सेमी-कंडक्टर लेबोरेटरी (एससीएल) को आधुनिक बनाने के लिए 4,500 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) केअंतर्गत आने वाली स्वायत्त संस्था सेमी-कंडक्टर लेबोरेटरी (एससीएल) देश की एकमात्र एकीकृत डिवाइस विनिर्माण सुविधा है, जो एप्लीकेशन स्पेसिफिक इंटीग्रेटेड सर्किट्स (एएसआईसीएस), ऑप्टो-इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों और माइक्रो इलेक्ट्रो मैकेनिकल प्रणाली (एमईएमएस) उपकरणों के विकास के लिए सभी समाधान मुहैया कराती है।

मंत्री ने कहा कि विस्तार के लिए केंद्र ने पंजाब सरकार से 25 एकड़ जमीन देने का अनुरोध किया है। वैष्णव यहां डिवाइस हैंडओवर समारोह में कहा, अगले तीन साल में 4,500 करोड़ रुपये के निवेश से एससीएल को आधुनिक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एससीएल सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और इस सुविधा के निजीकरण का कोई सवाल ही नहीं है।

मंत्री ने कहा कि एससीएल में उत्पादन को 100 गुना बढ़ाने की जरूरत है। तकनीक में बड़ा बदलाव लाना होगा। यहां दशकों पुरानी तकनीक है, हमें बड़ी छलांग लगानी है। एससीएल मोहाली स्टार्टअप को भी बढ़ावा देगा।

उन्होंने कहा कि देश में 300 विश्वविद्यालयों के स्नातक छात्र और शोधकर्ता चिप डिजाइन के लिए दुनिया के सबसे नए ईडीए टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं और चिप के उत्पादन में एससीएल बड़ी भूमिका निभाएगा।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

GDP का Base Year बदला, भारत की Economy को मिलेगा बड़ा बूस्ट? नए आंकड़े होंगे जारी

AI का बढ़ता खौफ, IT Sector में हाहाकार! Infosys और Wipro में तेज गिरावट

ChatGPT में Ads का खतरा! OpenAI की पूर्व रिसर्चर ने User Privacy पर दी बड़ी चेतावनी

Imran Khan की आंख की रोशनी 85% गई? Adiala Jail में बिगड़ी सेहत, Supreme Court का दखल