देश में मंदी से सरकार बेखबर, भाजपा के लिए GDP का मतलब गोडसे डिवाइसिव पॉलिटिक्स: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने मौजूदा वित्त वर्ष में जीडीपी के गिरकर 4.5 फीसदी पहुंचने को लेकर शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि देश के लोग परेशान हैं, लेकिन सरकार बेखबर है और जनता का मजाक बना रही है।

इसे भी पढ़ें: अर्थव्यवस्था की हालत पतली, दूसरी तिमाही में 4.5 प्रतिशत पहुंची आर्थिक वृद्धि दर

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘भारत की जीडीपी गिरकर 4.5 फीसदी हो गई है। यह पिछले छह वर्षों में किसी भी तिमाही में सबसे कम जीडीपी दर है।’’ उन्होंने कहा ‘‘भाजपा जश्न क्यों मना रही है? क्योंकि जीडीपी के बारे में उनकी समझ ‘ ‘गोडसे डिवाइसिव पॉलिटिक्स’ है।’’ गौरतलब है कि देश में विनिर्माण क्षेत्र में गिरावट और कृषि क्षेत्र में पिछले साल के मुकाबले कमजोर प्रदर्शन से चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 4.5 प्रतिशत पर रह गयी।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें