पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान मृत कर्मियों के आश्रितों को सरकार देगी 30-30 लाख रुपये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में जिन कर्मचारियों की मौत ड्यूटी के दौरान हुई है, उनके आश्रितों को सरकार 30-30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। सोमवार को उत्तर प्रदेश की मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) ने इस फैसले को मंजूरी दे दी। राज्‍य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक, पंचायत चुनाव के दौरान जिन कर्मचारियों की ड्यूटी करते हुए मौत हो गई उनके आश्रितों को सरकार की ओर से 30-30 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक ड्यूटी अवधि की जो परिभारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित की गई है, जिसके आधार पर राज्‍य निर्वाचन आयोग द्वारा गाइडलाइन तय की गई, उसमें कोविड-19 की वजह से होने वाले संक्रमण व इसके फलस्‍वरूप होने वाली मृत्यु में जो समय लगता है उसका ध्यान नहीं रखा गया है।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लिए केन्द्र मुफ्त टीके का प्रबंध करे: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

इस प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि हाल ही में हुए पंचायत चुनाव के दौरान ड्यूटी करने वाले मृत कर्मचारियों का कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। कुछ दिनों पहले शिक्षक संगठन ने पंचायत चुनाव की ड्यूटी के दौरान 1,621 शिक्षकों की मौत होने का दावा किया था। तब सिर्फ तीन को ही मुआवजा देने की बात कही गई थी, लेकिन इस मामले के तूल पकड़ने के बाद सरकार ने गाइडलाइन में बदलाव किया है।

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश, प्रदर्शन के नाम पर Delhi Metro और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह न रोकें

Supreme Court का Kerala को निर्देश, सबसे ऊंचे हाथी रमन की मेडिकल रिपोर्ट करें पेश

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध